WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Bima Sakhi Yojana Apply Online 2026: बीमा सखी योजना ऑनलाइन शुरू, पाएं ₹7000 महीना, पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और Full Details

Bima Sakhi Yojana Apply Online 2026: बीमा सखी योजना ऑनलाइन शुरू, पाएं ₹7000 महीना, पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और Full Details

Bima Sakhi Yojana: भारत सरकार और बीमा कंपनियाँ समय-समय पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई उपयोगी योजनाएँ लाती रहती हैं। इन्हीं में से एक है Bima Sakhi Yojana, जिसका मकसद ग्रामीण और शहरी इलाकों की महिलाओं को बीमा सेवाओं से जोड़ना और उन्हें एक सम्मानजनक रोजगार का मौका देना है। इस योजना के जरिए महिलाएँ अपने ही क्षेत्र में लोगों को बीमा से जुड़ी जानकारी देकर न सिर्फ समाज की मदद कर सकती हैं, बल्कि घर बैठे अच्छी आय भी कमा सकती हैं।

इस लेख में हम आपको Bima Sakhi Yojana से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आसान और साफ भाषा में बताने वाले हैं। यहाँ आपको पता चलेगा कि बीमा सखी योजना क्या है, इसे शुरू करने का उद्देश्य क्या है, बीमा सखी बनने से आपको कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं, पात्रता और जरूरी दस्तावेज क्या हैं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है, इसके अलावा, अंत में योजना से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे, ताकि आपके मन में कोई भ्रम न रहे।

Bima Sakhi Yojana Apply Online: Short Details

Name of ArticleBima Sakhi Yojana Apply Online 2026
Type of ArticleGovernment / Insurance Based Scheme
BeneficiaryWomen (Rural & Urban)
Work ProfileInsurance Agent (Bima Sakhi)
Income SourceCommission Based
Benefits₹7000 per month/-
Mode of ApplicationOnline
Official WebsiteRelated Insurance Company Portal

Bima Sakhi Yojana Kya Hai?

Bima Sakhi Yojana एक ऐसी योजना है जिसके तहत महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में काम करने का अवसर दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत चयनित महिलाएं अपने क्षेत्र में लोगों को जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा और अन्य बीमा योजनाओं की जानकारी देती हैं और पॉलिसी करवाने में मदद करती हैं।

सरल शब्दों में कहें तो, बीमा सखी वह महिला होती है जो बीमा कंपनी और आम जनता के बीच एक कड़ी का काम करती है।

बीमा सखी योजना का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार और बीमा कंपनियों के कुछ मुख्य उद्देश्य हैं –

  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा जागरूकता बढ़ाना
  • महिलाओं को रोजगार और आय का साधन देना
  • बीमा सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाना

LIC Bima Sakhi Yojana Eligibility: बिमा सखी योजना के लिए पात्रता?

एलआईसी सखी योजना के तहत केवल वही महिलाएं एमसीए के पद पर भर्ती के लिए Bima Sakhi Yojana Apply Online कर सकती हैं जिनकी उम्र 18 से 70 वर्ष के बीच हो और जो 10वीं पास हों। इसकी पात्रता निन्मलिखित है:-

  • आवेदक महिला होनी चाहिए।
  • उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच हो।
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास।
  • ग्रामीण क्षेत्र की निवासी और बीमा सेवाओं में रुचि रखने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आधार से लिंक बैंक खाता होना अनिवार्य है

Note- एलआईसी की बीमा सखी (एमसीए योजना) एक वजीफा योजना है, जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए है , जिसकी वजीफा अवधि 3 वर्ष है। एमसीए योजना के अंतर्गत किसी व्यक्ति की नियुक्ति को निगम के कर्मचारी के रूप में वेतनभोगी नियुक्ति नहीं माना जाएगा।

Bima Sakhi Yojana ineligibility: अयोग्यता (किसको नहीं मिलेगा लाभ)

  • मौजूदा एजेंट या कर्मचारी के रिश्तेदार एमसीए के रूप में भर्ती होने के पात्र नहीं होंगे। रिश्तेदारों में निम्नलिखित पारिवारिक सदस्य शामिल होंगे – पति या पत्नी, गोद लिए गए और सौतेले बच्चों सहित बच्चे (चाहे आश्रित हों या नहीं), माता-पिता, भाई, बहन और सगे ससुराल वाले।
  • निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी या पुनर्नियुक्ति चाहने वाले पूर्व एजेंट को एमसीए योजना के अंतर्गत एजेंसी नहीं दी जाएगी।
  • मौजूदा एजेंट एमसीए के रूप में भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

LIC Bima Sakhi Yojana Benefits: बिमा सखी योजना के लाभ क्या है?

एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में काम करने का अवसर देता है। इस योजना के तहत महिलाओं को 3 साल तक मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा, और इसके बाद अगले तीन वर्षों तक वजीफा (Stipend) प्रदान किया जाएगा

इस योजना के तहत महिलाओं को प्रथम वर्ष ₹7000, दूसरे वर्ष ₹6000 और तीसरे वर्ष ₹5000 प्रति माह वजीफा दिया जाएगा।

वजीफा वर्षप्रति माह देय वजीफाशर्तें
प्रथम वर्ष₹7,000/-कोई शर्त नहीं
दूसरा वर्ष₹6,000/-पहले वर्ष में पूरी की गई कम से कम 65% पॉलिसियाँ दूसरे वर्ष के अंत तक प्रभावी होनी चाहिए।
तीसरा वर्ष₹5,000/-दूसरे वर्ष में पूरी की गई कम से कम 65% पॉलिसियाँ तीसरे वर्ष के अंत तक प्रभावी होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत बीमा सखी (MCA) को LIC द्वारा किए गए बीमा पर कमीशन भी दिया जाएगा
जीवन बीमा पॉलिसियों की संख्याप्रथम वर्ष का कमीशन (बोनस कमीशन को छोड़कर)
24₹48,000/-

महत्वपूर्ण सूचना:

  • एलआईसी बीमा सखी योजना एक वजीफा आधारित योजना है, जो केवल महिलाओं के लिए है।
  • इस योजना की वजीफा अवधि 3 वर्ष है, जिसके दौरान महिलाओं को प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता दी जाती है।
  • एमसीए (Mahila Career Agent) योजना के अंतर्गत किसी भी महिला को एलआईसी का वेतनभोगी कर्मचारी नहीं माना जाएगा, बल्कि वे स्वतंत्र बीमा एजेंट के रूप में कार्य करेंगी।

Documents For LIC Bima Sakhi Yojana Apply Online?

आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न किए जाने चाहिए:-

  1. आयु प्रमाण की स्व-सत्यापित प्रति
  2. पते के प्रमाण की स्व-सत्यापित प्रति
  3. शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र की स्वयं सत्यापित प्रति
  4. आवेदन पत्र के साथ नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो अपलोड किया जाना चाहिए।

यदि दी गई जानकारी अधूरी है तो आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है

LIC Bima Sakhi Yojana Apply Online: योजना के लिए अप्लाई कैसे करें?

एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत महिलाओं को बीमा एजेंट (MCA – Mahila Career Agent) के रूप में कार्य करने का अवसर दिया जाता है। इस योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा सकती है। यदि आप भी बीमा सखी योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें।

स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:

  • सबसे पहले, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की आधिकारिक वेबसाइट LIC India पर जाएं।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें:

  • होमपेज पर “बीमा सखी योजना” या “Mahila Career Agent (MCA) Registration” विकल्प को खोजें।
  • अब “Apply Online” बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक विवरण भरें।

दस्तावेज अपलोड करें: आवेदन प्रक्रिया के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें:

  • आधार कार्ड
  • 10वीं पास का प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण (आधार से लिंक)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

आवेदन सबमिट करें:

  • सभी जानकारी सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और कन्फर्मेशन मैसेज आपके ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

प्रशिक्षण और नियुक्ति:

  • आवेदन स्वीकार होने के बाद, LIC की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
  • प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, आपको बीमा सखी (MCA) के रूप में काम करने की अनुमति मिल जाएगी।

Bima Sakhi Yojana Apply Online: Important Links

For Online ApplyApply Online
Official NotificationDownload PDF
Official WebsiteVisit Now
Home PageApplyexa.in
Telegram PageFollow Now

निष्कर्ष (Conclusion)

Bima Sakhi Yojana उन महिलाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं और घर बैठे सम्मानजनक कमाई करना चाहती हैं। इस योजना के तहत न तो ज्यादा पढ़ाई की जरूरत है और न ही किसी बड़े निवेश की। थोड़ी ट्रेनिंग और मेहनत के साथ महिलाएँ अपने ही क्षेत्र में लोगों को बीमा सेवाओं से जोड़कर अच्छी आय कमा सकती हैं। अगर आप एक ऐसा काम तलाश रही हैं जिसमें समय की आज़ादी हो, समाज में पहचान मिले और कमाई की संभावना भी हो, तो बीमा सखी योजना आपके लिए एक सही और भरोसेमंद विकल्प हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top