WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Board Inter Admission 2026: Online Apply, Eligibility, Merit List, OFSS Form, Full Details, (Session 2026–28)

Bihar Board Inter Admission 2026: Online Apply, Eligibility, Merit List, OFSS Form, Full Details, (Session 2026–28)

Bihar Board Inter Admission 2026: अगर आपने हाल ही में 10वीं (मैट्रिक) पास की है और अब 11वीं में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो Bihar Board Inter Admission 2026 आपके लिए एक बड़ा मौका है। यह एडमिशन प्रक्रिया Bihar School Examination Board (BSEB) द्वारा OFSS (Online Facilitation System For Students) पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जाती है।

इस लेख में आपको Bihar Board Inter Admission 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आसान भाषा में मिलेगी। यहाँ आप जानेंगे आवेदन की तिथि, पात्रता, मेरिट लिस्ट और जरूरी दस्तावेजों के बारे में। साथ ही, ऑनलाइन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप समझाई गई है। ताकि आप बिना किसी गलती के आसानी से एडमिशन के लिए आवेदन कर सकें।

Bihar Board Inter Admission 2026: Short Details

Board NameBihar School Examination Board (BSEB)
Portal NameOFSS (Online Facilitation System For Students)
Class11th (Intermediate)
Session2026–28
StreamsArts, Commerce, Science, Vocational
Apply ModeOnline
Application Fee₹350
Total Seats17.50 Lakh+
Official Websiteofssbihar.net

OFSS Bihar 11th Admission –  बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन

Bihar Board Inter Admission एक केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट +2 स्कूलों/कॉलेजों में एडमिशन कराया जाता है।

इस प्रक्रिया में छात्र केवल एक CAF (Common Application Form) भरते हैं और उसी के आधार पर उन्हें कॉलेज अलॉट किया जाता है।

Bihar Board Inter Admission 2026: Important Dates

EventDate
Application Start Date08 April 2026
Application Last DateApril 2026 (To Be Announced)
1st Merit List ReleaseTo Be Announced
1st Admission Last DateTo Be Announced
2nd Merit List ReleaseTo Be Announced
2nd Admission Last DateTo Be Announced
3rd Merit List ReleaseTo Be Announced
Spot Admission StartAfter Merit Lists
Academic Session Start2026

Bihar Inter Admission 2026: Total Seats and Institutions

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026 (सत्र 2026–28) के लिए राज्य में सीटों और संस्थानों की संख्या इस बार काफी बड़ी है, जिससे अधिकांश छात्रों को एडमिशन मिलने की अच्छी संभावना है। यह पूरी प्रक्रिया Bihar School Examination Board (BSEB) द्वारा OFSS पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जाती है।

  • इस बार करीब 9988 शिक्षण संस्थानों में इंटर एडमिशन होगा
  • कुल मिलाकर 17.50 लाख से अधिक सीटें उपलब्ध हैं
  • सभी सरकारी और निजी उच्च माध्यमिक विद्यालय इसमें शामिल हैं
  • छात्रों को अपने आवेदन में अधिकतम 20 संस्थानों का चयन करने का विकल्प मिलेगा
  • सीटों का आवंटन मेरिट (10वीं के अंक) और कॉलेज प्रेफरेंस के आधार पर किया जाएगा
Total Institutions9988+ Schools/Colleges
Total Seats Available17.50 Lakh+
Admission ModeOnline (OFSS Portal)
Streams AvailableArts, Commerce, Science, Vocational
Academic Session2026–28

Eligibility for Bihar Board Class 11th Admission 2026

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026 के लिए आवेदन करने से पहले छात्रों को पात्रता की शर्तों को जानना बहुत जरूरी है। यह एडमिशन प्रक्रिया Bihar School Examination Board (BSEB) द्वारा OFSS पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जाती है।

Educational Qualification

  • उम्मीदवार का 10वीं / मैट्रिक परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
  • Bihar Board (BSEB), CBSE, ICSE या अन्य मान्यता प्राप्त राज्य बोर्ड से पास छात्र आवेदन कर सकते हैं।

Minimum Marks

  • इंटर में एडमिशन के लिए कोई निश्चित न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं है।
  • लेकिन Science स्ट्रीम के लिए अच्छे अंक (अक्सर 70%–90%+) आवश्यक होते हैं। जबकि Arts/Commerce में अपेक्षाकृत कम अंक पर भी एडमिशन मिल सकता है।

Age Limit

  • बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन के लिए कोई निर्धारित आयु सीमा नहीं है।
  • कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए सभी आयु वर्ग के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

नोट: यदि आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास कर ली है, तो आप बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026 के लिए पूरी तरह योग्य हैं।

Bihar Board Inter Merit List & Selection Process 2026

Bihar Board Inter Admission में चयन पूरी तरह मेरिट बेस्ड होता है।

चयन के आधार:

  • 10वीं के अंक
  • कॉलेज की प्राथमिकता (Choice Filling)
  • सीट उपलब्धता

मेरिट लिस्ट चरण:

  • 1st Merit List
  • 2nd Merit List
  • 3rd Merit List
Slide-Up Process क्या है?

अगर आपको मिला हुआ कॉलेज पसंद नहीं है, तो आप Slide-Up का विकल्प चुन सकते हैं।

इससे अगली मेरिट लिस्ट में बेहतर कॉलेज मिलने का मौका मिलता है।

Spot Admission

जब सभी मेरिट लिस्ट खत्म हो जाती हैं, तब बची हुई सीटों पर Direct Admission (Spot) दिया जाता है।

यह अंतिम मौका होता है।

Required Documents (जरूरी दस्तावेज)

आवेदन के समय

  • 10वीं का रोल नंबर
  • मार्कशीट
  • फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

एडमिशन के समय

  • Original Marksheet
  • Intimation Letter
  • TC/CLC
  • Aadhaar Card
  • Passport Size Photo

How To Apply Online for Bihar Board Inter Admission 2026?

यदि आप Bihar Board Inter Admission 2026 Online Form Apply करना चाहते हैं, तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं। OFSS Bihar 11th Admission Form भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का लिंक नीचे टेबल में दिया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया BSEB द्वारा OFSS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जाती है।

  • Bihar Board 11th Admission 2026 Apply Online करने के लिए सबसे पहले आपको OFSS की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट के होमपेज पर आने के बाद आपको Student Login / Apply Online का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको “Intermediate Admission (CAF) Apply” का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने लॉगिन/रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा, जहां आपको मांगी गई जानकारी भरकर पोर्टल में लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने Common Application Form (CAF) खुलेगा।
  • जिसमें आपको 10वीं परीक्षा का विवरण (Roll Number, Year), मार्क्स/ग्रेड, व्यक्तिगत जानकारी, पता (Address), आरक्षण विवरण कॉलेज और स्ट्रीम का चयन (अधिकतम 20 विकल्प) जैसे सभी जानकारी भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको आवश्यक Documents (फोटो आदि) अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद आप अपने द्वारा भरी गई सभी जानकारी को एक बार अच्छी तरह से जांच (Preview) कर लें।
  • सभी जानकारी सही होने पर आप Application Fee (₹350) का भुगतान ऑनलाइन (Debit Card / Credit Card / Net Banking) के माध्यम से करें।
  • अंत में Submit बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन फॉर्म जमा कर दें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका Print Out निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Bihar Board Inter Admission 2026: Important Links

Online Admission Apply LinkApply Online  (Link Active Soon)
 Paper Cutting NoticeDownload Now
Official WebsiteVisit Now
Home PageApplyexa.in
Telegram PageFollow Now

FAQs’ – OFSS Bihar 11th Admission 2026

बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन क्या है और यह किसके द्वारा आयोजित किया जाता है?

Bihar Board Inter Admission एक राज्य स्तरीय नामांकन प्रक्रिया है जिसके माध्यम से 10वीं पास छात्र 11वीं में प्रवेश लेते हैं। यह प्रक्रिया Bihar School Examination Board (BSEB) द्वारा OFSS पोर्टल के जरिए पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित की जाती है। इसके अंतर्गत Arts, Commerce, Science और Vocational स्ट्रीम में एडमिशन दिया जाता है।

Bihar Board 11th Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होगा?

इंटर एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि अप्रैल 2026 में घोषित की जाएगी, इसलिए छात्रों को समय पर फॉर्म भरना जरूरी है। देर से आवेदन करने पर मौका छूट सकता है।

OFSS Bihar Admission 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

वे सभी छात्र जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या मैट्रिक परीक्षा पास की है, आवेदन कर सकते हैं। इसमें BSEB, CBSE, ICSE और अन्य राज्य बोर्ड के छात्र शामिल हैं। यह प्रक्रिया सभी योग्य छात्रों के लिए खुली होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top